Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

10 जून को रोजगार मेला, 10-11 जून को सुरक्षा कर्मियों की सीधी भर्ती झुंझुनूं, जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं द्वारा 10 जून रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 10 एवं 11 जून को सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर भी आयोजित होगा। सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि 10 जून (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से आयोजित रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित निजी एवं सिक्योरिटी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं एवं जी.डी.एस. ग्रुप, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में 10 एवं 11 जून को सुरक्षा कर्मियों की सीधी भर्ती भी आयोजित की जाएगी। भर्ती शिविर के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर चयन किया जाएगा। 10 जून को अलसीसर, मंडावा, चिड़ावा, नवलगढ़ एवं सूरजगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा 11 जून को पिलानी, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सिंघाना, बुहाना एवं झुंझुनूं क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। दोनों दिनों में भर्ती कार्य सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 80 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को नीमराना, भिवाड़ी, बावल, बीकानेर एवं जयपुर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 8, 2026