भारत देश का पड़ोसी मुल्क नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ की विभीषिका ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया। बलिया की बात करें तो रसड़ा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी पन्नालाल चौरसिया और उनके भाई अशोक चौरसिया नेपाल के त्रिशुली बाजार में पिछले 20 सालों से रह रहे हैं। जिनके परिवार का सब कुछ स्वाहा हो गया। अशोक चौरसिया ने मंगलवार को नवभारतटाइम्स ऑनलाइन से बताया कि भाभी, भतीजा लापता हो गए। उसके बाद कपड़ा भी नहीं बचा, किसी से मांग कर पहना हूं, 4 दुकान, 6 कपड़ा का गोदाम था। कुल संपति लगभग साढ़े चार करोड़ की नेपाल में आई विभीषिका ने सब निगल लिया। योगी, मोदी जी पर भरोसा है, जरूर मदद मिलेगी, हम नेपाल छोड़ देंगे, हमें मदद की जाए।
#nepal #nepalflood #NepalDisaster