पुलिस थाना चामू द्वारा चामू कस्बे के देचू-जोधपुर स्टेट हाईवे स्थित खुडियाला फांटा पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया।
नाकाबंदी के दौरान एएसआई फताराम, हेड कांस्टेबल सुरेश पुनिया सहित पुलिस जाब्ते ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। चार पहिया वाहनों के चालकों एवं यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी सघन जांच की गई। #thebluecitymedia #RajasthanPolice #jodhpur_rural_police #chamupolice
Chamu, Jodhpur | Jul 4, 2026