गोरखपुर पुलिस के बहादुर खोजी श्वान 'वैनमोर' को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वर्ष 2018 में विशेष प्रशिक्षण लेने के बाद वैनमोर ने डॉग स्क्वाड में रहकर कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा, वीआईपी और वीवीआईपी दौरों की सुरक्षा जांच तथा संवेदनशील स्थानों की तलाशी में अहम भूमिका निभाई। अंतिम विदाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उसकी वर्षों की सेवाओं को याद किया।
[Gorakhpur, Khabar, News, Police]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews #UPPolice