
#Kishanganj : दिघलबैंक थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ फरार होने और घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति के मुताबिक शादी इसी साल अप्रैल में इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं था और वह ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यस्त रहती थी।
अस्पताल से फरार होने का आरोप
25 जुलाई को पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए किशनगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान पत्नी अपनी मां, दादी और छोटी बहन के साथ अस्पताल परिसर में बैठी थी। रिपोर्ट लेकर लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। CCTV फुटेज में पत्नी एक युवक की बाइक पर बैठकर अस्पताल से जाती दिखी। पति के मुताबिक घर लौटने पर पता चला कि करीब 3 भरी सोना,25 भरी चांदी, 1 हीरे की अंगूठी, लगभग 25 हजार रुपये नकद गायब हैं। पति का आरोप है कि पत्नी शादी से पहले से ही उक्त युवक के संपर्क में थी और युवक ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया।