विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज़ी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद के विभिन्न क्षेत्रों का डोर-टू-डोर निरीक्षण कर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर पूरी प्रक्रिया को परखा और BLO व सुपरवाइजरों को आज शाम तक 100 प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
#Giridih #SIR2026 #VoterList #ElectionCommission