
कर्जत-पनवेल के बीच निर्माणाधीनउपनगरीय रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार 29।6 किमी लंबी इस डबल लाइन का करीब 99 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। काम पूरा होते ही सीआरएस की मंजूरी ली जाएगी।
इस प्रक्रिया के पूरा होते ही अनुमान जताया गया है कि दिवाली में इस लाइन लोकल सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सेवा शुरू होने के बाद कर्जत-पनवेल के बीच का सफर महज 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसे एक तरह से यात्रियों के लिए सौगात माना जा रहा है।
मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-3 के तहत मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन द्वारा इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। 2,782 करोड़ रुपए की इस परियोजना से पनवेल-कर्जत के बीच एक वैकल्पिक उपनगरीय रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे नवी मुंबई के साथ ही कर्जत और रायगढ़ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने में मदद मिलेगी।
इस मार्ग पर पनवेल, चिखले, पोयंजे, चौक और कर्जत सहित पांच स्टेशन होंगे। बता दें कि 'मोहापे' स्टेशन का नाम बदलकर 'पोयंजे' किया गया है। परियोजना में सभी बड़े-छोटे पुल, पांच आरओबी और 16 आरयूबी का काम पूरा हो गया है।
Vasai, Palghar | Sep 17, 2026