इनरवा गांव में हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने कंगली थाना पहुंचकर लिया जायजा...
कंगली थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं SSP कुमार गौतम कंगली थाना पहुंचे और घटना की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।