
#भोपालगढ़ 🚨 बड़ा राजनैतिक उलटफेर: शिलालेख पर नाम, लेकिन लोकार्पण समारोह से पूरी भाजपा गायब! 🚨
ये कैसा उद्घाटन? राजस्थान में भाजपा की सरकार, भाजपा के ही चिकित्सा मंत्री और सांसद का लोकार्पण पट्टिका पर नाम... लेकिन रजलाणी (भोपालगढ़) के ₹2 करोड़ के सरकारी अस्पताल के उद्घाटन में सत्ता पक्ष का एक भी दिग्गज नेता नहीं पहुंचा!!
पट्टिका पर सजे नाम, लेकिन समारोह से रहे नदारद:
❌ माननीय चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह #खींवसर
❌ #पाली सांसद श्री पी.पी. चौधरी
❌ पूर्व मंत्री व एमएलए कैंडिडेट श्रीमती कमसा मेघवाल
❌ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन सिंह भाटी
❌ आसोप मंडल अध्यक्ष श्री मधुसूदन सोनी
विपक्ष ने मारी बाजी, लूटी वाहवाही!
एक तरफ जहां भाजपा की पूरी लीडरशिप इस बड़े सरकारी कार्यक्रम से गायब रही, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक श्रीमती गीता बरवड़ और प्रधान श्रीमती शांति राजेश जाखड़ ने मौके पर पहुंचकर फीता काटा, पट्टिका का अनावरण किया और मंच संभालकर पूरा श्रेय अपने नाम कर लिया।
जनता पूछ रही है सवाल:
क्या यह स्थानीय भाजपा के भीतर चल रही गहरी गुटबाजी और आपसी खींचतान का नतीजा है? या फिर प्रशासनिक तालमेल की इतनी बड़ी कमजोरी कि सरकार अपने ही विकास कार्यों का फीता काटने नहीं पहुंच पा रही है?
शिलालेख पर नाम होने के बावजूद मंत्रियों और सांसदों का न आना, क्षेत्र में चर्चा का गर्म विषय बना हुआ है। यह वाकया स्थानीय स्तर पर सत्ता पक्ष की बड़ी राजनैतिक कमजोरी को सरेआम उजागर कर रहा है!!😢😊☺️
Geeta Barwar Mla Rajesh Jakhar JP Deora सलीम ठेकेदार PP Chaudhary Kamasa Meghwal Pukhraj Garg Ramchandra Jalwaniya Jnvu
Paras Gurjar
Baori, Jodhpur | Jul 11, 2026