
बाइक चोरी की सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस टीम ने चुराई गई बाइक के साथ 02 वाहन चोरों को दबोचा
नशे के आदी युवकों ने दो दिन पहले सोहलपुर रोड से की थी बाईक चोरी
घटना का विवरण
दिनांक 07.07.26 को वादी जावेद निवासी ग्राम बेड़पुर कलियर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स रंग काला नीला रजि0 न0 UK 08 AB 3559 को अज्ञात चोरो द्वारा सोहलपुर रोड स्थित खेत से चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर रही पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 07.07.26 को मुखबिर की सूचना पर एनआईसी कॉलेज धनोरी व तिरछापुल के बीच बावन दर्रा जाने वाली लिंक रोड़ से दो वाहन चोरों को चुराई गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। विधिक कार्यवाही जारी है।
*विवरण आरोपी-*
1-सन्दीप कुमार पुत्र तेलूराम नि0 ग्राम सोहलपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 27
2-विशाल कुमार पुत्र तेलूराम नि0 ग्राम सोहलपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी-*
मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स
*पुलिस टीम-*
अ0उ0नि0 रामअवतार
हे0कानि0 सोनू कुमार
हे0कानि0 इसरार अली
Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police