
एंटी बरगली स्टाफ कम एंटी नारकोटिक सेल टू की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 261.44 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
21अगस्त 2026 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीमें नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी कार्यवाही करते हुए एंटी बरगली स्टाफ कम एंटी नारकोटिक सेल टू की टीम ने उत्तर प्रदेश से जिले में नशे की तस्करी करते हुए कलानौर बॉर्डर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 261.44 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज रमन चंदेल नें जानकारी देते हुए बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली कि एक युवक उत्तर प्रदेश से कलानौर बॉर्डर से होता हुआ हरियाणा में नशे की भारी खेप लेकर प्रवेश करेगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुलशन, सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप, सुशील व रोहित की टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बॉर्डर पर जाकर गुप्त सूचना के आधार पर पैदल आ रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ई टी ओ सौरभ को बुलाया गया। जिनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास से 261.44 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के गांव निवासी दानिश के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने यह सप्लाई कहां देनी थी है रिमांड के दौरान खुलासा होगा। पकड़ी गई हीरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।