महाराष्ट्र के 19 जिलों के 83 तालुकों में 20 दिनों से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से खरीफ की फसलें गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। इससे कई जिले सूखे की कगार पर पहुंच गए हैं। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई मंत्रियों ने हालात पर गहरी चिंता जताई। हालांकि, तुरंत किसी राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया गया, लेकिन सीएम फडणवीस ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।
Vasai, Palghar | Sep 16, 2026