सतना। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा में सतना-बगहा निवासी किसान परिवार की बेटी अंजना सिंह ने शानदार सफलता हासिल की है। अंजना ने परीक्षा पास कर फूड इंस्पेक्टर बन अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया। 123 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में प्रदेशभर से करीब 1 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से केवल 450 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंचे और अंतिम चयन सूची में 101 उम्मीदवारों को जगह मिली। सतना जिले से चयनित होने वाली अंजना सिंह एकमात्र अभ्यर्थी हैं। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
#Satnanews #MPPSC #breakingnews #thevindhya