बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए करीब दो माह से जारी मतगणना के बीच अधिवक्ता हरेंद्र सिंह सिनसिनवार निर्वाचन के लिए निर्धारित मतों की संख्या प्राप्त करने वाले दूसरे प्रत्याशी बन गए हैं। जबकि अन्य प्रत्याशियों के लिए मतगणना और मतों के स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है की श्री हरेंद्र सिंह सिनसिनवार 2018 से ही बार काउंसिल आफ राजस्थान के सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते आए हैं.
वस्तुतः प्रथम वरीयता मतों की गणना के बाद प्रत्येक प्रत्याशी के निर्वाचन के लिए 2614.21 मतों की निर्धारित संख्या तय की गई थी। अब तक केवल अधिवक्ता नीरज गुर्जर और हरेंद्र सिंह सिनसिनवार ने यह आंकड़ा हासिल किया है। अब शेष प्रत्याशियों के मतों का स्थानांतरण और गणना जारी रहेगी तथा निर्धारित मतों की संख्या प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का निर्वाचन क्रमवार घोषित किया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी की जाएगी।
#rajasthan #advocate #वकील #legalnews