#किशनगंज पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। धनपुरा पिकेट के समीप किशनगंज–बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति को 9.18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश कुमार सिंह, निवासी गेरनाबाड़ी, थाना ग्वालपोखर, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#KishanganjPolice #Kishanganj #Dighalbank #Bihar #NewsUpdate #LiquorSeizure #BreakingNews