
*आवश्यक सूचना*
जनपद श्रावस्ती में प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी *दिनांक 13/14.09.2026 को कजरी तीज त्यौहार मनाया जायेगा।* जनपद श्रावस्ती के थाना सिरसिया स्थित श्री विभूतिनाथ मंदिर पर श्राद्धालुओं/कॉवरियों द्वारा भारी संख्या में जलाभिषेक किया जाता है पूर्व वर्षो की भॉति मेले का आयोजन किया जायेगा। श्रद्धालुओं/कॉवरियों का दिनांक 14.09.2026 से ही पूजा/जलाभिषेक हेतु पैदल/वाहनों से आवागमन प्रारम्भ हो जायेगा।
श्री विभूतिनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती के आदेशानुसार *दिनांक 13.09.2026 को दोपहर 12.00 बजे से 14.09.2026 को रात्रि 20.00 बजे तक निम्नानुसार वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा।*
1.*बहराइच के तरफ से चलकर भिनगा होते हुये सिरसिया से तुलसीपुर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन*- ऐसे समस्त प्रकार के वाहन जो बहराइच से चलकर भिनगा सिरसिया होते हुये तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के तरफ जायेंगे ऐसे वाहनों को लक्ष्मणनगर चौराहा थाना सोनवा से तिलकपुर मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जो बलरामपुर होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।
2.*तुलसीपुर से सिरसिया भिनगा व बहराइच जाने वाले वाहनों का डायवर्जन*- ऐसे समस्त प्रकार के वाहन जो जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर से सिरसिया भिनगा होते हुये बहराइच की तरफ जायेगे ऐसे वाहनों को तुलसीपुर से डायवर्ट कर बलरामपुर, इकौना, गिलौला होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।
3.*मथुरा बाजार से लक्ष्मणपुर, जोखवा होते हुये सिरसिया को जाने वाले वाहन*- ऐसे समस्त प्रकार के वाहन जो बलरामपुर के मथुरा बाजार से लक्ष्मणपुर, जोखवा होते हुये सिरसिया के तरफ जायेगें ऐसे समस्त वाहन का सिरसिया के तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा।
4.*तालबघौड़ा से सिरसिया जाने वाले वाहन*- ऐसे वाहन जो तलबघौड़ा से चिल्हरिया मोड़ होते हुये सिरसिया को जाना चाहते है ऐसे समस्त प्रकार के वाहनों का राजपुर मोड़ चौकी से आगे जाना प्रतिबन्धित रहेगा।
5.*चिल्हरिया मोड़ से भिनगा आने वाले वाहन*- ऐसे वाहन जो चिल्हरिया मोड़ से भिनगा के तरफ आना चाहते है वे समस्त वाहनो को राजपुर मोड़ चौकी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जो अण्टा तिराहा होते हुये भिनगा की तरफ आयेगे।
6.*बहराइच से भिनगा मार्ग को एक तरफ किया जाना*- बहराइच भिनगा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभ