डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा निर्देशों के गहत पुलिस चौकी डैहर की टीम में पुलिस चौकी डैहर प्रभारी एएसआई योगेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार,होमगार्ड जवान कुलदीप सिंह और मुरारी लाल की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर में आलू-प्याज के नीचे छिपाकर लाई जा रही 310 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक अनिल ठाकुर (32) निवासी गांव परवाड़, डाकघर तरनोह, तहसील कोटली, जिला मंडी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।