गया में बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा विष्णुपद कॉरिडोर, 3,516.05 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
गयाजी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। सरकार ने इसके विकास के लिए 3,516 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मंजूर की है।
इस योजना के तहत मंदिर परिसर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एलिवेटेड पथ, मल्टीलेवल पार्किंग और सुंदर घाटों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
साथ ही, फल्गु नदी में बारहमासी पानी उपलब्ध कराने के लिए नदी जोड़ योजना पर भी काम होगा। इससे देश-विदेश से पितृपक्ष और तर्पण के लिए आने वाले पर्यटकों को बहुत सहूलियत होगी।
For More :- https://starmithilanews.in/special-train/
Join Group :- https://chat.whatsapp.com/KPcIBXdizJqCYakgSiorto
Bihar, India | Sep 16, 2026