दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, मंत्री सुबोध उनियाल पर उठाए सवाल!
उत्तराखंड में दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है! मीका सिंह और बादशाह के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर भी दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंच पर दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 20 से 30 सालों से जानते हैं और उनकी जानकारी के मुताबिक, दलेर शराब नहीं पीते।
अनुपम खेर ने यह भी बताया कि दलेर मेहंदी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने आयोजकों से किया अपना वादा निभाया।
अनुपम खेर ने सवाल उठाया कि अगर परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत थी, तो उसे सबके सामने कलाकार को अपमानित करने के बजाय सम्मान के साथ निजी तौर पर सुलझाया जा सकता था।
अब इस विवाद में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के उतरने के बाद सवाल यही है—क्या मंच पर कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार सही था?
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइए।