तीन बच्चों के लापता होने का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इंस्टाग्राम रील देखकर बड़ा आदमी बनने की चाह में तीनों घर छोड़कर निकल गए थे। घर से जाने से पहले एक बच्चे ने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें उसने लिखा था कि अब बड़ा बनकर ही लौटूंगा।
जानकारी के मुताबिक, थाना लोहामंडी क्षेत्र से 17 अक्टूबर को तीन बच्चे लापता हो गए थे। इनमें दो नाबालिग और एक बालिग शामिल बताया गया है। दो बच्चे कक्षा 12 के छात्र बताए जा रहे हैं। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए और उनकी तलाश शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे राजा मंडी के चामुंडा देवी क्षेत्र से दिल्ली की तरफ चले गए थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया।
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया रील्स के प्रभाव और बच्चों की सोच पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे बच्चों से संवाद बनाए रखें और उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें।
#AgraNews #Lohamandi #MissingChildren #MissingKids #ChildrenRescued #PoliceAction #AgraPolice #InstagramReels #SocialMediaImpact #ViralReels #ReelsKaAsar #बच्चेलापता #आगरान्यूज #आगरापुलिस #लापताबच्चे #पुलिसकीकार्रवाई #इंस्टाग्रामरील #सोशलमीडियाकाअसर #बच्चोंकीसुरक्षा #परिवार #उत्तरप्रदेशसमाचार #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CitySpecialNews