हज से लौटे जायरीनों का भव्य सम्मान, माइनॉरिटीज वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित एक लॉन में माइनॉरिटीज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हज यात्रा से सकुशल लौटे हाजियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाजियों का फूल-मालाओं एवं सम्मान पत्रों के साथ अभिनंदन किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि जाहिद बेग रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हज यात्रा को आपसी भाईचारे, सेवा, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला पवित्र सफर बताते हुए हाजियों को मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में मंच पर अमानुल्लाह अंसारी, नजम अली, परवेज खान, अफाक अहमद, वसीम अहमद, सोनावर खान एवं नईम खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक असफाक खान ने किया।
इस अवसर पर नेमत खान, मुन्ना खान, नन्हे खान, मुश्ताक खान, नसीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां हाजियों के सम्मान के साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।