
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026
सामान्य प्रेक्षक एवं सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
दतिया 25 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती आईएएस एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल ने शुक्रवार को बसई स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची, मूलभूत सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए मतदान केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए।
क्रमांक 122/2026
--------0000-------
माइक्रोऑब्जर्बर का प्रशिक्षण आज
दतिया 25 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज 26 जुलाई 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रातः 11 बजे से माइक्रो ऑब्जर्बर के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
क्रमांक 123/2026
--------0000-------
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026
स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न विधालयों में कार्यक्रम आयोजित
दतिया 25 जुलाई 2026 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दतिया विधानसभा-22 के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान होना है। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रास-जेबी पब्लिक स्कूल एवं भास्कर पब्लिक स्कूल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया तथा देश का विकास लोकतंत्र से संभव है विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 पीतांबरा पीठ में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पहले मतदान, फिर जलपानष्का संदेश दिया।
इस अवसर पर बीआरसीसी दतिया, बीएसी प्रशांत मिश्रा, सीएसी महेश पाल, स्कूल डायरेक्टर राजेश मोर, मैनेजर अतुल जैन, प्राचार्य अभय सक्सेना, नीतू गुप्ता, दीपा पांडे, राजेंद्र तोमर, अर्चना शुक्ला, राकेश गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।
क्रमांक 124/2026
--------0000-------
दतिया विधानसभ उप निर्वाचन 2026
चौकिंग के दौरान 6 लाख 50 हजार रूपये जप्त
दतिया 25 जुलाई 2026/ दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसटी टीम द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को चिरूला चैकिंग पाईट पर वाहन की चैकिंग के दौरान एसएसटी दल को वाहन क्रमांक एमपी आरजे 14 टीएफ 5646 से वाहन स्वामी मधुसूदन गुप्ता से 6 लाख 50 हजार रूपये नगद जप्त किये गए। जप्त रूपये के संबंध में कोई प्रमाणिक दस्तावेज संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत नहीं किए है। उक्त रूपये को जप्त कर जिला कोषालय दतिया में सुरक्षार्थ जमा कराये गए है।
क्रमांक 125/2026
--------0000-------