मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी, इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई की सगाई का एलान कर दिया है.और इस जोड़े के रोमांटिक प्रपोजल ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. सगाई नॉर्वे की यात्रा के दौरान हुई, जहां कृष ने यट्रेसैंड में पहाड़ों से घिरे एक खूबसूरत समुद्र तट पर इदा को सरप्राइज देते हुए घुटने पर बैठकर प्रपोज किया.
इस खास पल को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, इदा ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कृष घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी का प्रपोजल देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "01/07/26 रात 11 बजे यट्रेसैंड," जिससे इस यादगार प्रपोजल की तारीख और जगह का पता चलता है.
Namkum, Ranchi | Jul 13, 2026