
हरियाणा में खौफनाक साजिश! 100 की रफ्तार से स्कॉर्पियो चढ़ाकर 3 दोस्तों की हत्या, एक्सीडेंट का देने लगे रूप
पानीपत के समालखा में सनसनीखेज वारदात – सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को कुचलकर मार डाला, रंजिश में हत्या का आरोप
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में बुधवार रात करीब 8:45 बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। डिकाडला-आटा रोड पर सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन की गति 100 किमी/घंटा से अधिक थी और टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान नरेंद्र गाहल्याण (46), विनोद (48) और अनिप गाहल्याण (36) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। उनका कहना है कि अवैध माइनिंग मामले में कार्रवाई होने के बाद कुछ लोगों को नरेंद्र पर शिकायत करने का शक था और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देकर उसे सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और कथित तौर पर इस्तेमाल की गई क्षतिग्रस्त ब्लैक स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।
#panipat #sirsa #hisar #citybignews #haryana
Hisar, Hissar | Jun 11, 2026