बाढड़ा में राव दान सिंह ने संभाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमान 🔥
📍 बाढड़ा (चरखी दादरी) में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीपीएस एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं नव-नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश श्योराण को शुभकामनाएं दीं।
सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राव दान सिंह की सक्रिय मौजूदगी के बाद बाढड़ा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
📅 14 सितंबर 2026
📞 KGB DIGITAL MEDIA: 8278523209
#Badhra #RaoDanSingh #Congress #CharkhiDadri #HaryanaNews #CongressWorkers #KGBDigitalMedia #BreakingNews #Mahendergarh