
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनपद अम्बेडकर नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सम्मानित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान मंत्री श्री राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को बेहतर प्रशासन और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि "जनसेवा ही हमारा संकल्प है और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी प्रतिबद्धता है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की रक्षा और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Omprakash Rajbhar
Arvind Rajbhar
Arun Rajbhar
Shikhar Gupta
Puravanchl Tak News