Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*खेती-बाड़ी के बावजूद रक्तदान शिविर में लोगों का दिखा उत्साह, 65 यूनिट रक्त संग्रह* पटमदा: पटमदा प्रखंड के बिड़रा (डांगा) में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के तत्वावधान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खेती-बाड़ी के व्यस्त मौसम के बावजूद क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में भाग लेकर रक्तदान के प्रति अपनी जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवता के प्रति समर्पण का परिचय दिया। रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य पटमदा–बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा मानवता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।" उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम तथा सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित न हो, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो सहित फनी महतो, मृत्युंजय महतो, अनिल बास्के, सुभाष चंद्र महतो, प्रताप महतो, साहेब राम महतो, बुद्धेश्वर महतो, श्याम सुंदर महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, प्रबोध महतो, राजेश कुंभकार, निर्मल महतो, शिव शंकर महतो, सैकत महतो, गोपाल महतो, पूर्ण सिंह, उत्तम महतो, प्रदीप महतो, बिकल महतो, सरोज महतो, सुकुमार महतो, विकास महतो, चंदन महतो, शक्तिपद महतो, दया सागर महतो, जयंत महतो, हरे कृष्ण महतो, अंकुर महतो, हरि महतो, सुमित प्रमाणिक, भागवत प्रमाणिक, इंद्रजीत महतो, आकाश महतो, लाल मोहन महतो, विलास कुमार, अंबुज गोराई, अमित दत्त, गोपेन कुमार, नीलकमल महतो, रंजन गोप, सुकुमार कुंभकार, धनंजय महतो, त्रिदेव मिश्रा, प्रशांत कुमार, सोमनाथ कुमार, लालटु महतो, जलधर महतो, प्रफुल्ल कुमार, अजय कुमार, अनित कुमार, दयामय कुमार, मंगल कुंभकार, विकास कुंभकार, असिम कुमार, उपेन्द्र कुमार, नित्यानंद मांझी, उज्ज्वल मांझी, रासबिहारी कुमार, सुभाष बास्के, विनोद महतो, राजेश कुमार महतो, मंगल महतो, कृष्ण महतो, गौतम महतो एवं भागवत महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

MORE NEWS