
कल्याणी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में भव्य पूजा आयोजन की तैयारी, 30 से 40 लाख रुपये का संभावित बजट।
देवघर: ––कल्याणी दुर्गा पूजा समिति, बरनवाल सेवा सदन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 20 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूजा पंडाल, आकर्षक लाइटिंग एवं पूजा पद्धति सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन में लगभग 30 से 40 लाख रुपये का बजट आने की संभावना है।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा समाज की चार महिलाओं द्वारा विशेष डांडिया कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की भी तैयारी है।
बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेश बरनवाल, सचिव सुधांशु शेखर बरनवाल, संदीप बरनवाल, आशीष कुमार, श्याम लाल बरनवाल, संजीत बरनवाल, सतेंद्र बरनवाल, अधिवक्ता मुरारी लाल बरनवाल, रामेश्वर मोदी, पंकज बरनवाल, अजय बरनवाल, गोपाल बरनवाल, योगेंद्र बरनवाल, देवानंद बरनवाल सहित समिति के सम्मानित सदस्य एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से समिति ने दुर्गा पूजा को भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से आयोजित करने को लेकर तैयारियों को गति देने पर जोर दिया।