
मिशन शक्ति अभियान-5 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन
#अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ के निर्देशन में जनपद में गठित एण्टी रोमियो टीमों/मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान-5" के द्वितीय चरण के तहत सशक्तीकरण/ विश्वास का वातावरण बनाने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु जनपद में महिला सुरक्षा एवं मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत बाजारों, कोचिंग सेन्टर, पार्क, बस स्टैण्ड,रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आसपास भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखी जा रही है महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर *नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दिशा में चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, टि्वटर ,फेसबुक इंस्टाग्राम) आदि का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने संबंधी जानकारियां देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने हेतु बताया जा रहा है ।
▪️ मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित *महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर तथा बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर* महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।
Koil, Aligarh | Jul 13, 2026