
हिमाचल के जॉनी चौधरी को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
हिमाचल के प्रथम परशुराम अवार्डी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग कोच जॉनी चौधरी अब भारतीय U-18 रेसलिंग टीम के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।
मंडी जिला के सुंदरनगर के जरल गांव निवासी जॉनी चौधरी को School Games Federation of India (SGFI) ने ISF Gymnasiade-2026 (World School Games) के लिए भारतीय रेसलिंग टीम की Selection Committee में शामिल किया है।
📍 20–21 सितंबर 2026
📌 रायपुर, छत्तीसगढ़
🤼♂️ U-18 रेसलिंग चयन ट्रायल
इन ट्रायल से चयनित पहलवान 3–8 दिसंबर 2026 को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ISF Gymnasiade-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जॉनी चौधरी वर्तमान में SAI NCOE में रेसलिंग कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और इससे पहले भी भारत की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मंडी जिला रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जामवाल एवं महासचिव सुरेंद्र चौधरी तथा हिमाचल प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जॉनी चौधरी ने SGFI की समस्त कमेटी एवं WFI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय टीम के चयन की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
#JohnnyChaudhary #Wrestling #HimachalPradesh