उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून स्थित दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हरीश रावत को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।