
लोहरदगा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, झामुमो ने रखीं जमीनी समस्याएं
लोहरदगा। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने समीक्षा एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, निर्वाचन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सभी बीएलए-2 ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं और व्यावहारिक चुनौतियों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दे उठाए। इस अवसर पर झामुमो नगर कमेटी की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।
झामुमो नगर अध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि, "लोहरदगा नगर के हर पात्र मतदाता को उसका लोकतांत्रिक अधिकार मिलेगा और कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा। हमारी पार्टी इस अभियान में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रही है।"
वहीं नगर सचिव मोनू अली ने कहा कि, "बीएलए-2 कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और मजबूत बने।" #lohardagapublic #jharkhand #monuvlogslohardaga #pic #dclohardaga