Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

एसपी संदीप कुमार मीना ने धनघटा थाने में नवनिर्मित पुलिस मेस का किया उद्घाटन धनघटा, संतकबीरनगर। थाना धनघटा परिसर में सोमवार को नवनिर्मित पुलिस मेस का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पुलिस कर्मियों के लिए समय से स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि उनका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बढ़ें। कार्यक्रम के लिए थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया और आयोजन की सराहना की। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम शाम चार बजे प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस अधीक्षक की अन्य बैठक के कारण इसे निर्धारित समय से पहले आयोजित किया गया। कम समय मिलने के बावजूद सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गईं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पी.के. गुप्ता, रामेश्वर यादव, राजेश दुबे, नंदू गौतम, मनोज कुमार, सत्यम सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #santkabirnagar #santkabirnagarpolice