कपिल भट्ट तकनीकी पर्यवेक्षक नियुक्त।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित क्लस्टर-12 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 30 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक भोपाल के बैरसिया रोड स्थित एल.एन.सी.टी. वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य के लगभग 70 से अधिक सीबीएसई विद्यालय भाग ले रहे हैं।
उक्त प्रतियोगिता के लिए भोपाल से कपिल भट्ट को सीबीएसई बोर्ड द्वारा तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में श्री कपिल भट्ट पोदार वर्ल्ड स्कूल, भोपाल में खेल अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
श्री भट्ट स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं तथा एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने श्री कपिल भट्ट को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की अनेक सफलताओं हेतु शुभकामनाएँ एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया।