
*कानपुर ब्रेकिंग*
आज 25 सितंबर 2026 को महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
कानपुर महानगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण जनता को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम, जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, मेट्रो, केस्को इत्यादि के अधिकारियों के साथ इस बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक में महापौर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी,कानपुर महानगर में क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिदिन हमारे मोबाइल पर जनता की शिकायतें आती रहती हैं। इसे जल्द से जल्द मोटरेबुल कराना आवश्यक है.
महापौर जी द्वारा 15 वें वित्त आयोग से उ.प्र. जल निगम को 14.8 किलोमीटर जीआरपी पाइप के स्थान पर माइल्ड स्टील पाइप लाइन डाले जाने जाने हेतु उपलब्ध कराई गई धनराशि 139.38 करोड़ के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया.
अधिशाषी अभियन्ता जल निगम प्रवीण यादव ने अवगत कराया कि 14.8 किलोमीटर में से 7 किलोमीटर की लाइन पड़ चुकी है और सड़क को मोटरेबुल कर दिया गया है। शेष 6 किलोमीटर पर कार्य चल रहा है। वह 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण हो जायेगा।डेढ़ किलोमीटर की सड़क कम्पनी बाग, रेव मोती, फूलबाग चौराहा इत्यादि के पास पाइप लाइन जोड़ने के लिये छोड़ी गयी है। उसमे थोड़ा समय लगेगा.
प्रवीण यादव ने महापौर जी को यह भी अवगत कराया गया कि वाटर लाइन डालने एवं सड़क रेस्टोरेशन कार्य का टेण्डर एक साथ किया जाता है। जो कम्पनी लाइन डालेगी वही सड़क रेस्टोरेशन का कार्य करती है.
महापौर ने निर्देशित किया कि जहॉ ज्यादा ट्राफिक रहता है। वहॉ रात्रि में कार्य कराएं। क्योंकि दिन में आवागमन ज्यादा होता है.
महापौर प्रमिला पांडेय ने सख्ती से निर्देश दिया, मैं 31 अक्टूबर का समय देती हूँ कि 31 अक्टूबर 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण कराकर अवगत करायें.
महापौर द्वारा जल निगम द्वारा कानपुर दक्षिण के 12 वार्डो में डाली जा रही सीवर लाइन के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिशाषी अभियन्ता अजमल ने अवगत कराया कि 12 वार्डो में 99 किलोमीटर में 47 किलोमीटर पक्की सड़क है। अधिकांश स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य हो चुका है। सिर्फ 950 मीटर सड़क बची है। वह भी 10 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगी.
महापौर द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर पीडब्ल्यूडी के अभियन्ता अभिषेक एवं ओम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि कानपुर नगर निगम अन्तर्गत 34 सड़कें गढ्ढा युक्त या क्षतिग्रस्त हैं। जिसे धूप निकलने पर एक सप्ताह में पूर्ण करा दिया जायेगा.
महापौर द्वारा सड़क अवधि पूछे जाने पर अवगत कराया कि सड़क निर्माण के उपरान्त 2 वर्ष की होती है। दो वर्ष मरम्मत मिलाकर कुल 4 वर्ष की समय सीमा होती है.
अधिशाषी अभियन्ता जोन एक आलोक श्रीवास्तव द्वारा नरोना से पनचक्की के सम्बन्ध में पूछे जाने पर पीडब्ल्यूडी अभियन्ता ओम प्रकाश ने अवगत कराया कि शासन से धन आना शेष है। 15 अक्टूबर तक बन जायेगा। उक्त सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण सीसी सड़क प्रस्तावित है.
अधिशाषी अभियन्ता, जोन 2 दिवाकर भास्कर द्वारा छपपन भोग से मंगला विहार के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अवगत कराया कि सनिगवां से कार्य चल रहा है। एक जगह सिर्फ पैच बचा है। उक्त सड़क का चौड़ीकरण का कार्य भी होना है.
अधिशाषी अभियन्ता, जोन 5 कमलेश पटेल द्वारा सचान चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए विजय नगर तक जाने वाली सड़क के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अवगत कराया कि सचान से शास्त्री चौक तक बाईं तरफ की सड़क जलनिगम को वाटर लाइन डालने के लिए दी गई है। दाहिनी तरफ की सड़क को कच्चा पैच कर दिया है। मौसम ठीक होते ही एक सप्ताह में पक्की निर्माण करा दिया जायेगा.
जलनिगम के अधिशाषी अभियन्ता प्रवीण यादव ने अवगत कराया कि सचान चौराहे से शास्त्री चौक की बाई तरफ की सड़क बना दी गई है.
अधिशाषी अभियन्ता, जोन 3 आरके तिवारी द्वारा जूही खलवा पुल से नौबस्ता बाईपास के सम्बन्ध में पूछे जाने पर पीडब्ल्यूडी अभियंता ओम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा केवल जूही खलवा से ट्रांसपोर्ट नगर तक केवल 350 मीटर सड़क बनानी है। शेष ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता बाईपास तक मेट्रो का कार्य चल रहा है.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अधिशाषी अभियन्ता जोन 3 को निर्देशित किया कि ग्रीन बेल्ट के पास जल निकासी की व्यवस्था को जल्द ठीक कराएं.
अधिशाषी अभियन्ता जोन 4 मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल की सड़क के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर पीडब्ल्यूडी अभियंता ओम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त सड़क पर जल निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जलनिगम के प्रवीण यादव ने अवगत कराया कि जलनिगम का कार्य हो गया है। केवल इंटर कनेक्शन होना है।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पीडब्ल्यूडी एवं जलनिगम को निर्देशित किया कि जल्द उक्त सड़क का मरम्मत कार्य पूर्ण कराएं.
अधिशाषी अभियन्ता जोन 6 आरके सिंह द्वारा कम्पनी बाग से रावतपुर के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर पीडब्ल्यूडी अभियंता ओम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि वहां पर जल निगम ने वाटर लाइन डाली है। जल निगम की ही सड़क बनाये जाने की जिम्मेदारी है। वहाँ पर मेट्रो का भी कार्य चल रहा है.
मेट्रो के अभियन्ता मनकेश कुमार ने अवगत कराया कि जल निगम अपना कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र दे दे। तो तत्काल कार्य करा दिया जायेगा.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जल निगम को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि नगर आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
अधिशाषी अभियन्ता जोन 5 कमलेश पटेल द्वारा नन्दलाल से गोपाला टावर के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर पीडब्ल्यूडी अभियंता ओम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि नन्दलाल के पास सड़क खराब है। जनवरी 2027 तक कार्य पूर्ण हो जायेगा.
अधिशाषी अभियन्ता जोन 6 द्वारा मेट्रो अधिकारियों को देवकी चौराहा से नाला डायवर्ट किये जाने एवं सफाई न किये जाने के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर मेट्रो के अभियन्ता मनकेश कुमार ने अवगत कराया कि सफाई का कार्य मैनुअली करा दिया गया है.
नगर आयुक्त ने कहा कि कई बार सुपर शाकर से सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किये जाने के बावजूद मैनुअली कार्य क्यों कराया जा रहा है.
मेट्रो के अभियन्ता मनकेश कुमार ने अवगत कराया कि रावतपुर चौराहे पर पैचवर्क हो गया है। जलभराव का निस्तारण हो गया है। जल निगम का कुछ कार्य बाकी है। जल निगम के अभियन्ता ने अवगत कराया कि केवल 60 मीटर की लाइन को कनेक्ट करना है.
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि हमें सड़क पूर्ण रूप से बनी चाहिए। जल्द कार्य पूर्ण करायें.
महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितना कार्य वाटर लाइन, सीवर लाइन को डायवर्ट एवं शिफ्ट किया गया है। उसका वीडियो, नक्शा, फोटो मेरे एवं जल कल कार्यालय मे 15 दिन में उपलब्ध कराएं। ताकि आगे आने वाले अधिकारियों को जानकारी हो सके.
महापौर द्वारा केस्को के अधिकारियों से केस्को के अंडरग्राउंड तार बदले जाने के कार्य के दौरान खंभो मे लगी मार्ग प्रकाश लाइटें ठेकेदार खोल ले गये हैं। रतनपुर पनकी में रामलीला होनी है। वहां पर ट्रांसफार्रमर सम्बन्धित समस्या है। उसे ठीक कराएं.
अधिशाषी अभियन्ता जोन 6 आर के सिंह ने कहा कि बगिया क्रासिंग सीएम ग्रिड की सड़क 7 मीटर है। जिसमें 3.50 मीटर में कैरेज में ट्रांसफार्रमर लगे हैं। सड़क कैसे बने?
नगर आयुक्त ने कहा कि लाइट खोले जाने के सम्बन्ध में एमडी केस्को को बैठक में अवगत भी कराया जा चुका है। स्वरूप नगर में प्राईवेट ट्रांसफार्रमर सड़क पर लगा दिये गये हैं। वहां सीएम ग्रिड की सड़क बननी है। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पार्को में ट्रांसफार्रमर नहीं होना चाहिए। उसे किनारे कराएं.
नगर आयुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक मे जो भी समय सीमा दी गयी है। उसी समय सीमा मे कार्य पूर्ण कराएं। सड़क से सम्बन्धित समस्या को निरीक्षण कराकर दुरूस्त कराएं। सड़क पर लीकेज की सूची तैयार कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। नगर विकास विभाग द्वारा 10 अक्टूबर तक सड़कों को गडढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है.
रामलीला शुरू होने वाली है। इसके लिये पार्को की रंगाई पुताई प्राथमिकता पर कराएं। इसके बाद छठ पूजा की भी तैयारी त्योहार से पूर्व कराएं.
बैठक में महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी, जोनल अभियन्ता जलकल जोन 2 रामेन्द्र पाण्डेय, जोन 2 ए विशाल सिंह, जोन 3 सचिन सिंह यादव, जोन 5 गंगा सागर, जोनb6 सुशील कुमार अधीक्षण अभियन्ता केस्को अजय कुमार सिंह जलनिगम के प्राजेक्ट मैनेजर मोहित चक आदि मौजूद रहे.।
#meeting #nagarnigam