Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जिला हरिद्वार में 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद- भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कल रहेगा अवकाश.. प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।। हरिद्वार जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 10 जुलाई, शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 9 जुलाई की शाम जारी ऑरेंज अलर्ट में 10 जुलाई को हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार वर्षा और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 जुलाई, शुक्रवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने सभी तहसीलों, शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित संस्था आदेश की अवहेलना करती है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Roorkee, Haridwar | Jul 9, 2026

MORE NEWS

#बारिश बनी आफत! #मंगलौर में घरों तक घुसा पानी, #चेयरमैन बोले– जल्द मिलेगा समाधान

#बारिश बनी आफत! #मंगलौर में घरों तक घुसा पानी, #चेयरमैन बोले– जल्द मिलेगा समाधान

Roorkee, Haridwar | Jul 12, 2026

महज 3 सेकंड का फासला था- रेलवे गेटकीपर संदीप चाहर ने अपनी जान दांव पर लगा कर बेहद बहादुरी के साथ, नशे में धुत्त दूसरे व्यक्ति की जान बचा ली। तमिलनाडु के मयिलाडुथुरै जिले अरासूर का रेलवे फाटक बंद था। ट्रेन बस क्रॉस ही करने वाली थी। तभी वहां के गेटकीपर संदीप चाहर की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो गेट के नीचे से निकल कर लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच चुका था। बिना एक पल की देरी किए संदीप चाहर तेजी से दौड़ कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और उस व्यक्ति को खींच कर दूसरी तरफ कर दिया। एक सेकंड भी नहीं बीता और ट्रेन धड़धड़ाती हुई गुजर गई। यह घटना  7 जुलाई की बताई जा रही है।।

ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर तो प्यास लगी,कारोबारी ने नौकर ने पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई। डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया। तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया। इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था। मेडीकल कालेज में भर्ती है रिया । बोतल बेचने वाले दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में आयी थी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है।