
आरसीए के पहले रैफरी बने रविकांत शर्मा
झुंझुनूं: पूर्व रणजी खिलाड़ी रविकांत शर्मा आरसीए के पहले रैफरी बन गए है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरिश्चंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मैच रैफरी परीक्षा में पास होकर झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। रविकांत शर्मा ने झुंझुनूं से खेलते हुए 2007 में राजस्थान से रणजी ट्रॉफी में टीम का प्रतिनिधित्व किया उसके पश्चात सर्विसेज की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेल चुके है। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा मैच रेफरी के लिए 23 व 24 मई को दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का संचालन बीसीसीआई मैच रैफरी आस्था माथुर, मीनाक्षी मंगल तथा बीसीसीआई पैनल एम्पायर गजानंद वशिष्ठ ने किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को रैफरी की भूमिका, खेल नियम, आचार संहिता एवं मैदान प्रबंधन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। 26 मई को आरसीए मुख्यालय में लिखित परिक्षा हुई जिसमें प्रदेश के 33 पूर्व रणजी और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। रैफरी परिक्षा में 22 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews