
प्रभारी निरीक्षक मऊ नाबालिक को बहलाफुसलाकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री राजेश प्रताप सिंह के द्वारा नाबालिक को बहलाफुसलाकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. दिनांक 15.09.2026 को थाना मऊ अन्तर्गत निवासी एक वादी द्वारा थाना मऊ पर सूचना दी गयी कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 14.09.2026 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी मेरी पुत्री मऊ में पढती है कुछ लोगो द्वारा उसे सौरभ पाण्डेय पुत्र शिवनरेश पाण्डेय निवासी सिकरी थाना मऊ के साथ मोटर साइकिल पर देखा गया है वह मेरी नाबालिक पुत्री को बरगलाकर ले गया है । सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 336/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम सौरभ पाण्डेय उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।दिनांक 17.09.2026 को पीडिता की बरामदगी की गयी । माननीय न्यायालय में पीडिता बयान 183 बीएनएसएस के आधार पर विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)एम बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 30.09.2026 को मुकदमा उपरोक्त का वांछित आरोपी अभियुक्त सौरभ पाण्डेय पुत्र शिवनरेश पाण्डेय निवासी सिकरी थाना मऊ अपने पिता के साथ पंजीकृत मुकदमा की जानकारी हेतु थाना आया जिसें मु0अ0स0 336/26 व जुर्म धारा 137(2) ,64(2)एम बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से अवगत कराते हुयें थाना परिसर मऊ से गिरफ्तार किया गया।
Mau, Chitrakoot | Sep 30, 2026