आज दिनांक 19.07.2026 को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थानों/चौकीयों में पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। थानों के अन्दर व आसपास की सफाई करते हुए परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। सभी पुलिसकर्मियों द्वारा मिलकर साफ-सफाई की गई तथा थाना एवं चौकी परिसर में लगे पेड़-पौधों की देखभाल की गई। श्रमदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों द्वारा यह संकल्प दोहराया गया कि स्वच्छ वातावरण ही सुरक्षित समाज की नींव है और "स्वच्छ थाना – सुरक्षित समाज" को व्यवहार में उतारना ही उनका उद्देश्य है।
@Uppolice