स्कॉर्पियो ने अधेड़ को रौदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मृतक डाक विभाग में वर्तमान बीपीएम हरदी गुलालपुर के रूप में थे कार्यरत
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ से 200 मीटर आगे रविवार की शाम स्कार्पियो ने एक अधेड़ को बुरी तरह से कुचल कर फरार हो गया। जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदी गुलालपुर के मूल निवासी तथा वर्तमान कार्यरत शाखा डाकपाल हरदी गुलालपुर अरविंद कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय बेचन प्रसाद मिश्र उम्र 61 वर्ष को बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ से 200 मीटर आगे काले कलर की स्कार्पियो ने रौंदते हुए हुए फरार हो गया। जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। अभी 5 वर्ष बाद विभाग से रिटायर होते कि बीच में अनहोनी हो गई। मौत के बाद डाक विभाग मिर्जापुर मंडल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।