देवघर ब्रेकिंग न्यूज़:– देवघर के सत्संग हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय रवि कुमार पिता मनोज बरनवाल निवासी कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग, निवासी के रूप में हुई है।घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।