नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और समृद्धि की मजबूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर बस्तर में 10 किलोमीटर क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव रखते हुए अधिक से अधिक गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
#CMOChhattisgarh #VishnuDeoSai #ShivrajSinghChouhan #Bastar #PMGSY
Bijapur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026