Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

वन विभाग पर ग्रामीणों का बड़ा आरोप: '15 हजार में वन भूमि पर कब्जा, 10 हजार में लकड़ी परिवहन', बीट प्रभारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप बड़ा मलहरा। बड़ा मलहरा वन परिक्षेत्र की अनगौर बीट एक बार फिर विवादों में आ गई है। ग्रामीणों ने बीट प्रभारी बलराम भदोरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके संरक्षण में पूरे वन परिक्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन भूमि पर अवैध कब्जे से लेकर लकड़ी, रेत और पत्थर के परिवहन तक के लिए कथित तौर पर तय दरों पर वसूली की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने के एवज में कथित रूप से ₹15 हजार, एक ट्रॉली सागौन की लकड़ी के परिवहन के लिए ₹8 हजार से ₹10 हजार, एक ट्रॉली रेत के लिए ₹800 और वन क्षेत्र से पत्थर ले जाने के नाम पर ₹500 प्रति ट्रॉली की अवैध वसूली की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने बीट प्रभारी के कथित काले कारनामों का खुलासा किया तो कार्रवाई अवैध कारोबार पर करने के बजाय शिकायत करने वाले किसान के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। उनका कहना है कि इससे शिकायतकर्ताओं में भय का माहौल बन गया है। इस पूरे मामले में जब बीट प्रभारी बलराम भदोरिया से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या अवैध कटाई का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि पूरे वन परिक्षेत्र में सागौन के पेड़ों की कटाई हुई है और वन भूमि पर अवैध कब्जे भी मौजूद हैं। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी अपने कर्मचारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर बड़ा मलहरा रेंज के रेंजर ने भी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित बीट में पेड़ ही नहीं हैं, ऐसे में कटाई का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि ग्रामीण इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। PRO Jansampark Chattarpur Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Bundeli Bauchhar बिजावर विधानसभा की आवाज Rajesh Sharma Journalist Jaydeep Pal PRO Bhopal अनिल यादव

MORE NEWS

महाराजपुर और नौगांव घटनाओं पर SP रजत सकलेचा का बड़ा बयान | जांच जारी
📝 Description: छतरपुर जिले में नौगांव थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत और महाराजपुर थाना परिसर में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का बयान सामने आया है। एसपी ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#ChhatarpurNews #Maharajpur #Naugaon #RajatSaklecha #MPNews

महाराजपुर और नौगांव घटनाओं पर SP रजत सकलेचा का बड़ा बयान | जांच जारी 📝 Description: छतरपुर जिले में नौगांव थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत और महाराजपुर थाना परिसर में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का बयान सामने आया है। एसपी ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #ChhatarpurNews #Maharajpur #Naugaon #RajatSaklecha #MPNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 2, 2026

नौगांव थाना जहरकांड: युवक की इलाज के दौरान मौत, SP रजत सकलेचा का बड़ा बयान

📝  नौगांव थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक राजकुमार कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर छतरपुर एसपी रजत सकलेचा का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

#ChhatarpurNews #Naugaon #RajatSaklecha #MPNews #BreakingNews

नौगांव थाना जहरकांड: युवक की इलाज के दौरान मौत, SP रजत सकलेचा का बड़ा बयान 📝 नौगांव थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक राजकुमार कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर छतरपुर एसपी रजत सकलेचा का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। #ChhatarpurNews #Naugaon #RajatSaklecha #MPNews #BreakingNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 2, 2026

महाराजपुर थाना परिसर से सामने आया वीडियो। बताया जा रहा है कि एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की आधिकारिक जानकारी और पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

#Maharajpur #Chhatarpur #BreakingNews #BundeliBhaukaalNews #MPNews

महाराजपुर थाना परिसर से सामने आया वीडियो। बताया जा रहा है कि एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की आधिकारिक जानकारी और पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है। #Maharajpur #Chhatarpur #BreakingNews #BundeliBhaukaalNews #MPNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 2, 2026