Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

49 कॉल और डिलीट चैट ने खोला कत्ल का राज! रेवाड़ी में मोनू की मौत को पहले आत्महत्या माना गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पत्नी तनु ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर आंसू बहाए और सात दिन तक सभी रस्में निभाईं, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन मामला तब पलट गया, जब मोनू की स्कूटी में मिले मोबाइल का डिलीट डेटा साइबर एक्सपर्ट की मदद से रिकवर किया गया। मोबाइल में तनु की चैट और मोनू के लापता होने वाले दिन 49 कॉल का रिकॉर्ड मिला, जिसने परिवार का शक पक्का कर दिया। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि तनु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी। आरोप है कि पहले मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश किया गया, फिर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया गया, ताकि मौत डूबने से हुई लगे। यही नहीं, पूरे मामले को आत्महत्या साबित करने के लिए मोनू की स्कूटी भी नहर किनारे खड़ी कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस भी इसे आत्महत्या मान बैठी, लेकिन मोबाइल से मिले डिजिटल सबूतों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। #rewari #hisar #haryana #HSVP #citybignews

Hisar, Hissar | Jul 4, 2026

MORE NEWS