काशी-विंध्य क्षेत्र बनेगा नया आर्थिक विकास का केंद्र
लखनऊ : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सिटी इकोनामिक रीजन (शहरी आर्थिक क्षेत्र) योजना के तहत काशी-विंध्य क्षेत्र को एक बड़े आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को इस परियोजना का नोडल विभाग नियुक्त किया है। विभाग नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा।
इस संबंध में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने आदेश जारी किया है। उनके अनुसार काशी-विंध्य क्षेत्र को औद्योगिक, पर्यटन, शैक्षिक और चिकित्सा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए अगले पांच वर्षों में 5000 करोड़ रुपये उपलब्ध करायेगी।
👇👇