दुर्ग जिले में 15.96 करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित कर दुर्ग जिले ने जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। 'मोर गांव मोर पानी' अभियान के तहत बनाई गई जल संरचनाएं वर्षा जल का प्रभावी संचयन कर रही हैं। इससे भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा, कृषि उत्पादन, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका को दीर्घकालिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
#WaterConservation #RuralDevelopment #Chhattisgarh