महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान बने संदीप यादव, 128 मतों से दर्ज की शानदार जीत 🏆
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप यादव ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अजनेश यादव को 128 मतों के अंतर से हराया।
📊 प्रधान पद के परिणाम:
▪️ संदीप यादव – 200 वोट
▪️ अजनेश यादव – 72 वोट
▪️ राजेश लांबा – 27 वोट
▪️ रद्द मत – 3
वहीं विभिन्न पदों पर भी अधिवक्ताओं ने अपने प्रतिनिधि चुने। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी।
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने संदीप यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार के उत्थान और आमजन की सेवा के लिए कार्य करें।
👉 आपकी नजर में संदीप यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की सबसे बड़ी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
#Mahendergarh #BarAssociation #SandeepYadav #MahendergarhNews #KGBDigitalMedia #HaryanaNews #BreakingNews