कल होगा श्री श्री 108 बूढ़ा बाबा का वार्षिक पूजन, भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
मधुपुर/पथरोल। ग्राम मटियार, पोस्ट पथरोल, थाना पथरोल (मधुपुर, देवघर) में श्री श्री 108 बूढ़ा बाबा का वार्षिक पूजन समारोह कल, सोमवार दिनांक 10 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा।
वार्षिक पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पूजा स्थल पर पहुंचकर श्री श्री 108 बूढ़ा बाबा का दर्शन एवं पूजन करें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर इस पावन अवसर का हिस्सा बनें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
🚩 जय बूढ़ा बाबा 🚩
🚩 बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें 🚩