प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 25-30 साल पुरानी एक भावुक याद साझा की। उन्होंने बताया कि जब वे किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे और सार्वजनिक जीवन में अधिक परिचित भी नहीं थे, तब न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान उन्हें एक मफलर, टोपी और दस्ताने उपहार में मिले थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी वे वही मफलर संभालकर रखते हैं और इसी मफलर को पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे इस उपहार को सहेजकर रखा है, वैसे ही दुनिया भर में बसे भारतीयों का स्नेह और अपनापन भी हमेशा अपने दिल में संजोकर रखते हैं।
#PMModi #NarendraModi #NewZealand #Auckland #IndianCommunity #ModiSpeech #India #Diplomacy #ScarfStory #EmotionalMoment #InternationalVisit #IndianDiaspora #ModiNews #BreakingNews #SamridhSamachar