गिरिडीह के गांडेय प्रखंड में अहिल्यापुर–फूलझरिया मुख्य सड़क इन दिनों सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही है। दलदला–गौराडीह के पास सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं रह गया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह बदहाल तस्वीर सामने आई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक डरते-डरते इस रास्ते से गुजर रहे हैं, क्योंकि कब गड्ढा मिले और कब वाहन फिसल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं मिला। लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सड़क फिर से सड़क दिखे, तालाब नहीं।
#gandey #pond #road #giridih #giridihnews